छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महतारी सेवा एक्सप्रेस का ड्राइवर बर्खास्त, शराब के अवैध परिवहन में गिरफ्तार…

By lokesh sharma|01 Oct 2025, 10:19 AM
f X W

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महतारी सेवा एक्सप्रेस एम्बुलेंस (सीजी 07-सीपी 3015) के चालक राहुल साहू को पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के बाद राज्य कार्यालय ने चालक को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही जिला समन्वयक, 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस रजनीश श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सख्त कार्रवाई का संदेश
एम्बुलेंस का संचालन साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू के आधार पर किया जाता है। कॉल सेंटर से आईडी जनरेट कर चालक को कार्य सौंपा जाता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में चालक को किसी भी प्रकार का आदेश प्राप्त नहीं हुआ था, फिर भी उसने एम्बुलेंस का दुरुपयोग किया।

पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस का उपयोग किसी भी अवैधानिक गतिविधि में किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, उपविजेता का खिताब किया अपने नाम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins