छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो दुकानों को नोटिस जारी …

By kadwaghut|09 Sep 2026, 12:44 PM
f X W

बिलासपुर: बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानों पर रकबे से ज्यादा यूरिया बेचने और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने समेत कई अनियमितताएं मिलीं। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को तखतपुर विकासखंड के ग्राम डोमनपुर स्थित जायसवाल ट्रेडर्स की जांच की। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक किसानों को निर्धारित रकबे से ज्यादा यूरिया खाद बेच रहा था। यह नियमों के खिलाफ है।

मामले में उर्वरक निरीक्षक एके सिन्हा ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह शुभम कृषि केंद्र, पाली में बिक्री दर की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान तखतपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएल पैंकरा भी मौजूद रहे। कृषि विभाग ने खाद की बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चोरी के 146 हीरे समेत 10 लाख का सामान जब्त, धमतरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Related Articles

Back to top button