छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शोभायात्रा निकाली, दही हांडी और पूजा-अर्चना में उमड़े लोग…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 12:16 PM
f X W

छुईखदान , तहसील छुईखदान के कोसरिया यादव समाज द्वारा इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। कोसरिया यादव समाज तहसील छुईखदान के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की स्थापना की गई।

Advertisement
Advertisement

समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में यादव समाज के अध्यक्ष शंकर यादव के साथ समाज के सदस्य सियाराम यादव, रामकृष्ण (मोटू) यादव, सूरज यादव, दद्दू यादव, सुभाष यादव, सुरेश यादव, नवीन यादव, अनुज यादव, सरवन यादव, रोहित यादव, तारेन यादव, संदीप यादव, राहुल यादव, संतराम यादव, दीपक यादव एवं चमन यादव सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजयुमो विक्रांत चंद्राकर, किशन सिलोटिया, शोएब रजा, कौशल चंदेल, सोम यादव व कुंदन चौहान भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही हांडी उत्सव भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कोसरिया यादव समाज द्वारा नगर में शोभायात्रा एवं उत्सव रैली निकाली गई। श्रद्धालु जुटे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के साथ स्ट्रीट फूड कारोबार को मिलेगा नया आयाम…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins