छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्वच्छता अभियान के दौरान राहगीरों को पिलाई शरबत…

By lokesh sharma|07 Apr 2026, 10:42 AM
f X W

राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड 45 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों केा ठंडी शरबत भी पिलाई।

वार्ड पार्षद दुरेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू थामकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पार्षद साहू ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा और समर्पण है, इसीलिए स्थापना दिवस को सेवा कार्यों के रूप में मनाया जा रहा है।

अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह, पार्षद सेवक उइके, प्रमोद साहू, धनेश्वर मानिकपुरी, प्रखर श्रीवास्तव और उज्जवल कसेर आदि मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संस्थान में 191 अनुसंधान परियोजनाएँ संचालित, अनुसंधान एवं विकास बजट बढ़कर हुआ 187 करोड़ रुपए

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button