छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : 6 साल से था हॉस्पिटल में कैशियर, फिर सामने आया 32 लाख का बड़ा खेल, अरेस्ट …

By kadwaghut|07 Sep 2026, 9:46 AM
f X W

दुर्ग: हाईटेक अस्पताल में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने बैंक में राशि जमा करने के बजाय रकम अपने पास रख ली और प्रबंधन को गुमराह करने के लिए फर्जी ई-मेल भेजता रहा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। हाईटेक अस्पताल, भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले करीब 6 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत रुआबांधा निवासी जसविंदर सिंह द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखकर संस्थान को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस तरह कुल 32 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ।

Advertisement
Advertisement

शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है। इसके बाद स्मृति नगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है, जब्त किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : हरियाली में विराजे विघ्नहर्ता : वृक्ष का स्वरुप, हाथों में जंगल-पहाड़, प्रकृति संरक्षण का दे रहे संदेश ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins