छत्तीसगढ़

CG : राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवम्बर से…

By kadwaghut|16 Oct 2026, 3:57 PM
f X W

अम्बिकापुर । राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में दिसम्बर 2026 की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं समय पर संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को एक सप्ताह का सेमेस्टर ब्रेक मिल सके तथा आगामी सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 से प्रारंभ की जा सकें।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

Related Articles

Back to top button