छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

अभिनंदन गैलेक्सी में युवक पर चाकू मारने धमकी शेल साहू ने थाने में दी शिकायत

By kadwaghut|23 Sep 2026, 8:32 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित अभिनंदन गैलेक्सी कॉलोनी में एक युवक द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए चाकू मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी शेल साहू ने बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 20 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे शेल वर्मा अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान कॉलोनी निवासी इंद्रेश देवांगन (एम एम चाट )वहां पहुंचा और कथित रूप से विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने चाकू जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी की कथित गतिविधियों से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। महिलाओं और बच्चों को भी बाहर निकलने में डर लग रहा है। घटना और आरोपी की गतिविधियां कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज होने की बात भी आवेदन में कही गई है।

शेल साहू ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित युवक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अभिनंदन गैलेक्सी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उन्नत नस्ल सुधार और आधुनिक पशुपालन से बदली परदेशी की किस्मत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins