छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: भीड़ में गुम हुआ 16 हजार रुपये से भरा पर्स, मिला तो लौटी मुस्कान, युवक बोला—धन्यवाद राजनांदगांव पुलिस!

राजनांदगांव। शहर के महाकाल चौक क्षेत्र में बाजार की भीड़ के बीच रेलवे कर्मचारी का पर्स गुम हो गया। पर्स में करीब 16 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कार्ड रखे थे। यातायात पुलिस ने पर्स वापस लौटाया तो युवक ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे कर्मचारी इंद्र कुमार पाटील लिटिया में अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद मानव मंदिर चौक होते हुए डी-मार्ट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स गुम हो गया।
महाकाल चौक क्षेत्र में बाजार की भीड़ के बीच गुम हुआ पर्स यातायात पुलिस ने युवक को वापस सौंप दिया। नकदी और जरूरी दस्तावेज मिलने पर इंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
अगली खबर लोड हो रही है...



