गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : पेंड्रा से बेंकटनगर की ओर आवागमन होगा सुगम, 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4.77 करोड़ रुपए स्वीकृत

By kadwaghut|21 Oct 2026, 4:56 PM
f X W

सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा, आवागमन होगा अधिक सुविधाजनक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में सड़क अधोसंरचना के विकास एवं आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभाग द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गिरवर से पेंड्रा पहुंच मार्ग के 3 किलोमीटर लंबाई में सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 77 लाख 83 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस सड़क के निर्माण से विशेष रूप से पेंड्रा से बेंकटनगर की ओर आने-जाने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं अन्य यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। सड़क मार्ग के सुदृढ़ होने से आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंच बेहतर होगी। कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों एवं दैनिक आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी।


          लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार सड़क निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल है। निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर नियमानुसार निविदा प्रक्रिया तथा निर्माण कार्य की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क सुविधा का विस्तार होगा। यह कार्य जिले में आधारभूत सुविधाओं के विकास और आम नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ : धनतेरस पर मिठाई के साथ शराब का तोहफा! सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप, अधिकारी को थाने ले गई पुलिस
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button