छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

छत्तीसगढ़ : धनतेरस पर मिठाई के साथ शराब का तोहफा! सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप, अधिकारी को थाने ले गई पुलिस

By lokesh sharma|07 Nov 2026, 12:41 PM
f X W

धनतेरस पर मिठाई के साथ शराब का तोहफा! सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप, अधिकारी को थाने ले गई पुलिस

कांकेर. जिले स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में धनतेरस के दिन दिवाली उपहार के साथ शराब की बोतलें बांटने का मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के भीतर काम के समय कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों के साथ शराब देने के आरोप के बाद हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस विभागीय कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर गई। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।

कार्यालय में मिलीं शराब की बोतलें


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव को विद्युत विभाग में दिवाली के उपहार के रूप में शराब बांटने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वे विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां का वीडियो बनाया। उन्होंने देखा कि दफ्तर में एक ही तरह के पैकेटों में शराब की बोतलें रखी जा रही थीं। महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालयीन समय के दौरान कई कर्मचारियों की मेज के ऊपर और नीचे शराब की बोतलें मौजूद थीं। जब उन्होंने कार्यपालन अभियंता से सवाल किया, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले का वीडियो बनाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई


सरकारी दफ्तर के भीतर काम के समय शराब की बोतलें मिलने की खबर फैलते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम तुरंत विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए पुलिस वाहन से कोतवाली थाना लाया गया। इस कार्रवाई के बाद कई अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने में जमा हो गए।

READ ALSO  युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत, केंद्रीय मंत्री मांडविया ने दिया संदेश
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button