मध्य प्रदेशराज्‍य

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

By Admin|07 Nov 2026, 8:56 PM
f X W

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।सभी नागरिकों की खुशहाली, सुख और समृद्धि की मंगल कामनाएं की है। उन्होंने कहा है कि प्रकाश, खुशियों और सद्भावना के पर्व दीपावली का उत्सव वंचितों को अपनेपन का अनुभव और संबल प्रदान कर मनाएं। नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से बचने तथा वोकल फॉर लोकल के लिए स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों की खरीददारी का भी अनुरोध किया है।

राज्यपाल  पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली पर हम अपने घरों में दीप जलाकर अंधकार दूर करते हैं, वैसे ही हमें किसी जरूरतमंद के जीवन में भी उजाला लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस दीपावली समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटने और उनके जीवन में भी दीपावली का उल्लास लाने की पहल करें। अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को वस्त्र, मिठाई, शिक्षा सामग्री अथवा दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराकर वंचितों को अपनेपन का अनुभव और संबल प्रदान करें। सहायता करते समय व्यक्ति की गरिमा, सम्मान, गोपनीयता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, प्रेम और संवेदनशीलता के साथ मदद की जाए। इस पुनीत कार्य में अपने परिजन, बच्चों और युवाओं को भी अवश्य शामिल करें, ताकि उनमें सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित हों। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

Related Articles

2

Back to top button