छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज होगा संत निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:27 AM
f X W

राजनांदगांव| सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा 13 सितंबर को सिंधु भवन (हेमू कलानी नगर), लालबाग, राजनांदगांव में इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन किया जा रहा है। जीई रोड स्थित सिंधु भवन में यह जोनल समागम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

संत निरंकारी मंडल राजनांदगांव के मीडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी ने बताया कि दुर्ग एवं रायपुर जोन से संबंधित इस समागम में जबलपुर से पधार रहीं परम पूजनीय बहन जागृति वाधवा का सानिध्य एवं अमृतमयी प्रवचन प्राप्त होगा। संत निरंकारी मिशन द्वारा समाज सेवा के तहत रक्तदान, स्वच्छ जल अभियान, वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई जैसे कार्य लगातार किए जाते हैं।

इसी कड़ी में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से बच्चों और युवाओं में अंग्रेजी भाषा के माध्यम से आध्यात्मिक विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस समागम की रूपरेखा तैयार की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG Weather Update: ‘मुरासु’ के चलते आज भी बरसेंगे बादल, कई जिलों में अलर्ट जारी

Related Articles

2

Back to top button