छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलाराजनीति

राजनांदगांव में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल, भाजपा नेताओं पर लगाए गए आरोप

By kadwaghut|31 Jan 2026, 11:16 PM
f X W


राजनांदगांव।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फेसबुक पोस्ट को लेकर राजनांदगांव जिले की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है। फेसबुक यूजर निरज यादव द्वारा की गई पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक अभिषेक सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पोस्ट में दावा किया गया है कि संबंधित नेता राजनांदगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी को अपनी निजी संपत्ति की तरह संचालित कर रहे हैं। यह टिप्पणी सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और विभिन्न राजनीतिक हलकों में इस पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
हालांकि, इस पोस्ट को लेकर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ भाजपा समर्थकों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित करार दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठनात्मक फैसलों और स्थानीय नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरूनी असंतोष की झलक इस तरह की सोशल मीडिया पोस्टों में दिखाई दे रही है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर पार्टी स्तर पर क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : न्यायधानी में धारा 144 लागू, पत्थरबाजी के बाद ताजा हालात जानें ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins