मध्य प्रदेशराज्‍य

भोपाल IAS मर्डर केस में पुलिस की नई जांच, 33 दिन तक आरोपी की मदद करने वालों से होगी पूछताछ

By Admin|07 Nov 2026, 11:52 AM
f X W

भोपाल
 पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में आरोपित वरुण कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब एक नया सवाल है। आखिर 33 दिन तक वह किन लोगों के सहारे फरारी काटता रहा? वारदात के बाद भोपाल से निकलकर अलग-अलग शहरों में ठिकाने बदलने के दौरान उसे किसने पनाह दी और किसने उसकी पहचान छिपाने में मदद की? पुलिस अब इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

तलाश के बाद आरोपित तक पहुंची पुलिस उसके संपर्कों की पूरी कड़ी खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान वरुण ने किन लोगों से संपर्क किया था। क्या किसी परिचित ने उसे रहने की जगह दी, आर्थिक मदद की या एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने में सहायता की? पुलिस उसके दोस्तों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों की भी पड़ताल कर रही है।

दोस्त के मोबाइल से बहन को किया था फोन
फरारी के दौरान वरुण ने मोबाइल इस्तेमाल करने से परहेज किया, लेकिन एक बार दोस्त के मोबाइल से अपनी बहन को फोन करना उसकी गिरफ्तारी का अहम सुराग बन गया। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस उस दोस्त तक पहुंची और फिर वरुण की लोकेशन का पता लगाया। अब पुलिस यह भी जांच रही है कि दोस्त को उसके अपराध और फरारी की जानकारी थी या उसने अनजाने में मदद की।

मददगारों की भूमिका तय करेगी जांच
पुलिस का अगला फोकस उन लोगों की पहचान करना है, जिन्होंने फरारी के दौरान उसे संरक्षण दिया। जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि किसी ने जानबूझकर उसे छिपाया था या उसने अलग-अलग पहचान बनाकर ठिकाने हासिल किए।

READ ALSO  2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य, वैश्विक विशेषज्ञ निवेश और रोजगार बढ़ाने में देंगे सुझाव

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button