छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 33 संगठनों का भरोसा बरकरार, सतीश दोबारा निर्विरोध जिला संयोजक निर्वाचित…

By kadwaghut|07 Nov 2026, 12:02 PM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई के जिला संयोजक का चुनाव भारत स्काउट जिला कार्यालय भवन स्टेट स्कूल में हुआ। चुनाव संपन्न कराने प्रांत से पर्यवेक्षक के रूप में राजेश चटर्जी, मनीष मिश्रा, विजय लहरे उपस्थित हुए। पर्यवेक्षकों द्वारा विधिवत्त निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते जिला संयोजक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। 33 जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा राजनांदगांव को निर्विरोध जिला संयोजक चुना गया।

पर्यवेक्षकों द्वारा ब्यौहरे को जिला संयोजक का नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। सतीश ब्यौहरे फेडरेशन के दूसरी दफा जिला संयोजक नियुक्त हुए। ब्यौहरे के पूर्व कार्यकाल में किए कार्यों, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव दिया गया।

33 जिलाध्यक्षों की सहमति से मुहर लगी और निर्वाचन प्रक्रिया शांति से संपन्न हुई। ब्यौहरे ने कहा कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्याओं, लंबित मांगों, अधिकारों को लेकर एकजुट होकर कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित जिला संयोजक ब्यौहरे ने सभी संगठनों एवं पदाधिकारी का प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रांतीय इस अवसर पर डॉ. केएल टांडेकर, पीआर झाड़े, संतोष चौहान, संजय सिंह, संजय तिवारी, वीरेंद्र रंगारी, पुष्पेंद्र साहू, उत्तम डड़सेना, कौशल शर्मा, दिलीप बारले, महेश्वर प्रसाद साहू, अरुण देवांगन, बृजभान सिन्हा, परदेसी राम साहू, अजय कड़व, सहित अन्य मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

Related Articles

2

Back to top button