छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ओवरब्रिज को सुरक्षित करने कांक्रीट की वाल…

By kadwaghut|05 Oct 2026, 11:32 AM
f X W

राजनांदगांव , स्टेशन पारा और गौरी नगर में निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम एक साथ शुरू किया जाएगा। वर्तमान में दोनों जगह भरे बारिश के पानी को निकाला जा रहा है। स्टेशन पारा में एक और गौरी नगर में दो पंपों से पानी खाली कराया जा रहा है, वहीं गौरी नगर में निकासी तेज करने के लिए एक और हैवी पंप लगाने की तैयारी है। पानी निकालने के बाद ट्रैक और आसपास की जमीन की नमी सुखाने में करीब एक महीने का समय लगेगा।

नवंबर की शुरुआत में दिवाली के बाद दोनों जगह बनकर तैयार कंक्रीट की सुरंग (बॉक्स) को मशीनों से रेलवे ट्रैक के नीचे पुश किया जाएगा। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की निरंतर आवाजाही और सुरक्षा कारणों को देखते हुए इस प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग सकता है।

अतिरिक्त इंजन रहेंगे तैनात: गौरी नगर क्रॉसिंग के पास अंडरब्रिज निर्माण स्थल पर मोड़, ढलान और पास में रेलवे स्टेशन होने के साथ-साथ डोंगरगढ़ की ओर जाने वाली चढ़ाई के कारण निर्माण में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। ट्रेनों का परिचालन सुचारू रखने के लिए अब दोनों दिशा के स्टेशनों में अतिरिक्त इंजन तैयार रखे जाएंगे। साल के अंत तक दोनों अंडरब्रिज चालू होने की उम्मीद है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : पटवारी हड़ताल पर हैं, कृषि उद्यानिकी की टीम करेगी सर्वे...

Related Articles

2

Back to top button