छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों पर IED हमला: रायपुर में दो जवान हुए घायल, बचाव के लिए एयरलिफ्ट किया गया

By Admin|11 Sep 2025, 2:48 PM
f X W

रायपुर

दंतेवाड़ा जिला के मालेवाही थाना क्षेत्र में आज सुबह सातधार पुल से आगे नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए. स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, आज सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी की कम्पनी, 195 वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही के मध्य नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन एवं डिमाइनिंग की कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डिजिटल दस्तावेजों की प्रमाणिकता जांचना चुनौती...

Related Articles

Back to top button