छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दो सप्ताह से सूखे पड़े हैं 24 गांवों में लगे नल…

By kadwaghut|19 Jul 2026, 10:42 AM
f X W

राजनांदगांव , धीरी नल जल समूह भरी बारिश में ग्रामीणों को परेशान कर रही है। प्रोजेक्ट के तहत 24 गांव में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन बीते दो सप्ताह से इन गांवों में नलों से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें पीने का पानी लेने हैंडपंप और बोर का सहारा लेना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

बारिश के शुरुआती दौर में नलों से गंदे पानी की समस्या बनी रही। इसके बाद पीएचई विभाग ने फिल्टर प्लांट की सफाई का दावा किया। इसके लिए तीन दिनों तक सप्लाई रोकी गई। अब नलों से पानी आना पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीण इसकी शिकायत पीएचई में भी कर चुके हैं। लेकिन उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 'राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins