छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की होगी सफाई 27 जुलाई को नहीं आएगा पानी …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 11:42 AM
f X W

राजनांदगांव l गंदे पानी की आ रही शिकायत को दूर करने नगर निगम मोहारा के 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट की सफाई करेगा। इसके चलते प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टंकियां नहीं भर पाएगी। जिससे 27 जुलाई की शाम आधे शहर में नल नहीं खुलेंगे।

निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया​ कि प्लांट के सीएफएल सफाई कार्य पूरा किया जाना है। जिससे 27 जुलाई की शाम शहर के बसंतपुर, क्लब चैक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा, हॉस्पिटल कॉलोनी, शिवनगर, आरके नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कॉलोनी, कुंज विहार कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, जलतरंग कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आशीर्वाद कॉलोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि 28 जुलाई की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सुरक्षित बचपन अभियान का हुआ शुभारंभ ...

Related Articles

2

Back to top button