गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

By kadwaghut|27 May 2026, 12:32 PM
f X W

गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. सनसनीखेज वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, खूनी वारदात सोमवार सुबह की है.

Advertisement
Advertisement

आरोपी देवीसिंह छबनीता ने होटल पहुंचकर महिला की गर्दन पकड़ कर ब्लेड चला दिया. वहां मौजूद पति और दोनों बेटे कुछ समझ पाते उससे पहले वारदात को अंजाम दे चुका था. बचाव के लिए आए बेटे के गर्दन और पति के पेट पर भी ब्लेड से हमला किया और मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पति बेटे ने पत्नी को देवभोग अस्पताल लेकर आए, प्राथमिक उपचार शुरू हुआ. डॉक्टर प्रकाश साहू ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कुंभकारों को बिजली चाक के साथ पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins