छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी …

By kadwaghut|31 Oct 2026, 3:58 PM
f X W

दुर्ग । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कोई ट्रेन से, कोई बस से तो कोई निजी वाहनों के काफिले के साथ दिल्ली कूच कर रहा है। वहीं शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी विमान से दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस महारैली को लेकर दुर्ग शहर में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से ही दिल्ली जाने वाले कांग्रेसजनों का जमावड़ा शुरू हो गया। कार्यकर्ता गोंडवाना एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों से रवाना हुए। इसके अलावा एसी और स्लीपर बसों के जरिए भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर जुटेंगे कांग्रेसजन : बाकलीवाल
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि 1 नवंबर की दिल्ली महारैली देश के महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मुद्दों पर कांग्रेस की आवाज बुलंद करने का बड़ा अवसर है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का दिल्ली पहुंचना संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित है। सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, तैयारी और अनुशासन के साथ महारैली में भागीदारी निभाएंगे।

READ ALSO  राजनांदगांव : बाजार और पार्किंग सहित कई इलाकों में कचरा डंप...

रामलीला मैदान में दुर्ग कांग्रेस की रहेगी भागीदारी
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ राष्ट्रीय महारैली में दुर्ग शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसजन एकजुट होकर अपनी भागीदारी निभाएंगे। रेल, बस, विमान और निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह व्यापक तैयारी आगामी महारैली को लेकर संगठन की सक्रियता को प्रदर्शित कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button