
CG: कार-ट्रक की टक्कर में कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्हनी मोड़ के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार और धान लोड ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कांग्रेस नेता यशवंत कुमार टंडन (37) और शिक्षक रूपेंद्र कुमार देवांगन (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

हैदराबाद में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत
अंबिकापुर निवासी अंकित टेकाम की हैदराबाद में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। अंकित पढ़ाई के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था। हादसा 23 दिसंबर को हुआ था। आज उसका पार्थिव शरीर घर लाया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके पिता के.आर. टेकाम, पेशे से शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
अंबिकापुर के रिंग रोड नमना कला क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्कूटी को बचाने में पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला
सूरजपुर के नेशनल हाईवे-43 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के पचिरा में इमली लोड ट्रक अचानक सामने आई स्कूटी को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
यह भी पढे़ : CG News: घरेलू हिंसा और दूसरी शादी के आरोप में आरक्षक निलंबित, पत्नी की शिकायत पर एसपी की सख्त कार्रवाई




