छत्तीसगढ़

CG : कुएं में गिरने से महिला की मौत पर उठे सवाल …

By kadwaghut|04 Aug 2026, 1:27 PM
f X W

आरंग: छत्तीसगढ़ के आरंग में शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पिता ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि पति के अवैध संबंधों के चलते की गई एक सोची-समझी हत्या है। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 का है। रामधार सोनकर द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री पुष्पा सोनकर का विवाह लगभग 20 साल पहले गुढ़ियारी पारा निवासी रामानंद सोनकर के पुत्र भोला सोनकर के साथ हुआ था। इस दंपती के चार बच्चे हैं।

Advertisement
Advertisement

शिकायत में बताया गया है कि पिछले तीन सालों से आरोपी भोला सोनकर का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है, जिससे उसका एक वर्ष का बच्चा भी है। इसी बात को लेकर भोला अक्सर पुष्पा और उसके बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। साथ ही जान से मारने की धमकियां देता था। मृतका की 18 वर्षीया बेटी के अनुसार, 30 जुलाई को आरोपी भोला सोनकर घर नहीं लौटा था। 31 जुलाई की सुबह 5 बजे भोला घर पहुंचा और पुष्पा के साथ उसका विवाद हुआ। इसके बाद वह उसे घर के पीछे बाड़ी की तरफ ले गया। इसके बाद उसने मृतका के भाई गोविंदा को फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन कुएं में गिर गई है।

सूचना मिलते ही मृतका के भाई गोविंदा, दुर्गेश और बहू टिकेश्वरी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुष्पा कुएं के पास बेसुध हालत में पड़ी थी और उसे सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी। परिजन उसे तुरंत आरंग के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रामधार सोनकर और स्थानीय पड़ोसियों का कहना है कि पुष्पा को अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में उसका अचानक कुएं में गिरकर डूब जाना संदिग्ध प्रतीत होता है। परिजनों का सीधा आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते भोला ने ही उसे कुएं में धक्का देकर मारा है। आरंग थाने में 2 अगस्त को सौंपे गए लिखित आवेदन में मृतका के पिता, भाइयों और बच्चों ने आरोपी भोला सोनकर के खिलाफ तत्काल गंभीर धाराओं में FIR, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। फिलहाल, पुलिस ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

READ ALSO  CG : खिलाड़ियों को खेल परिसर में नहीं मिल रही सुविधाएं, जांच के आदेश ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins