Uncategorized

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हो सकता है नुकसानदायक ….

By kadwaghut|30 Oct 2026, 1:44 PM
f X W

अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। अगर आपने ख्याल नहीं रखा तो सर्दी में गर्म पानी से नहाने का नुकसान ऐसा मिलेगा कि आप सोच भी नहीं पाएंगे।

एक्सपट्र्स के अनुसार, अगर सर्दी के मौसम में आप ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाते हैं तो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहता है. एक्सपट्र्स के अनुसार, ज्यादा गर्म पानी से लंबे समय तक नहाने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है.

एक्सपट्र्स के अनुसार, गर्म पानी में केराटिन स्किन सेल्स को डैमेज करता है, जिस वजह से त्वचा में खुजली, सूखापन और रैशेस की समस्य पैदा हो जाती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि हमेशा सर्दियों में हल्के गर्म पानी से ही नहाना चाहिए.

एक्सपट्र्स की मानें तो अगर सर्दियों में आप तेज गर्म पानी से नहाते हैं तो यह शरीर में सुस्ती का कारण भी बन सकता है. दरअसल, गर्म पानी से नहाकर बॉडी रिलैक्स मोड में आ जाती है और इंसान को नींद आती है. इससे आपकी दिनभर की ऊर्जा पर भी असर देखने को मिल सकता है. आज सुस्त महसूस कर सकते हैं. वहीं एक्सपट्र्स के अनुसार, गर्म पानी से नहाने से आपको बालों को भी नुकसान पहुंचता है. तेज गर्म पानी आपके बालों को डैमेज कर सकता है. दरअसल, गर्म पानी से बालों में नमी कम हो जाती है, जिस वजह से वह रूखे और बेजान होने लगते हैं.

ज्यादा कपड़े न पहनें

READ ALSO  सर्दियों में स्वास्थ्य के अच्छा क्या है- फलों का जूस या फल ! ...

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा भी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा करने से आपका शरीर ओवरहीटिंग का शिकार भी हो सकता है. दरअसल, जब इंसान को ठंड लगती है तो उसका इम्यून सिस्टम व्हाइट ब्लड सेल्स बनाता है, जो इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव में मददगार है. ऐसे में बॉडी ओवरहीट होने पर इम्यून अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है.

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button