Uncategorized

राजनांदगांव : अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर करें उत्कृष्ट प्रदर्शन – कलेक्टर

By kadwaghut|25 Nov 2025, 9:38 PM
f X W

– अवैध धान खरीदी की निगरानी करते हुए कोचियों एवं बिचौलियों पर करें कड़ी कार्रवाई
– प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए करें कार्य
– विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गति लाने के दिए निर्देश
–  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसमें और प्रगति लाने की जरूरत है। सभी विभाग निर्धारित समय पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में डाटा एन्ट्री करें। उन्होंने पोर्टल अंतर्गत विभिन्न मापदण्डों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अपार आईडी निर्माण का कार्य लगभग 90 प्रतिशत हो गया है।

उन्होंने आधार अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करें। इस योजना से बिजली बिल शून्य होने पर उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। विभिन्न कॉलोनियों में जनसामान्य को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को ऋण प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए युवाओं को लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने अन्य मापदण्डों जिनमें सौर सुजला योजना अंतर्गत सिंचाई पंप, वन अधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खेलो इंडिया, कौशल विकास एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अवैध धान खरीदी की निगरानी करते हुए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

READ ALSO  रोज खाएं उबले काले चने... मिलेंगे जबरदस्त फायदे ...

अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन पर नजर रखें तथा अवैध धान जप्ती की कार्रवाई करें।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गति लाने के निर्देश दिए। जिले में डिजिटाईजेशन का कार्य बेहतर है। कलेक्टर ने कौरिनभाठा में पीलिया संक्रमण के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मरीजों के ईलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समीक्षा के दौरान सभी अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, अवैध शराब पर कार्रवाई सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि किसानों को फसल चक्र परिवर्तन करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने जीएसटी के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम अतुल विश्वकर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button