मध्य प्रदेशराज्‍य

आज मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ, 38वीं किस्त के ₹1500 बहनों के खाते में भेजेंगे CM मोहन यादव

By Admin|12 Jul 2026, 9:06 AM
f X W

भिंड 
मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज  12 जुलाई रविवार को भिंड जिले के मेहगांव से योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे. हालांकि, इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त
मध्य प्रदेश में लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव भिंड जिले के मेहगांव में 12 जुलाई को होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की अगली किस्त जारी कर सकते हैं.  मुख्यमंत्री 12 जुलाई को मेहगांव का दौरा करेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की जुलाई महीने की किस्त महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। 

38वीं किस्त 14 जुलाई को होगी जारी
राज्य सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है.  उन्होंने बताया कि लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त ट्रांसफर करने का कार्यक्रम मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा  इलाके में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। 

अब तक 37 किस्त हो चुकी है जारी
इस कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इससे पहले सीएम मोहन यादव ने इस योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी. मुख्यमंत्री ने सागर जिले के केसली से राज्य भर की पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपए ट्रांसफर किए थे।  

READ ALSO  मिल्क पाउडर से लेकर यूरिया तक का इस्तेमाल, मंदसौर में सिंथेटिक दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

इन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ
लाडली बहना योजना राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर विवाहित महिलाओं, जिनमें तलाकशुदा और विधवाएं भी शामिल हैं उनको लाभ पहुंचाती है. इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाती है। 

अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम लहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।

कैसे चेक करें स्टेटस
38वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए, पात्र महिलाओं को सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद, Application & Payment Status विकल्प पर क्लिक करें।
जिसके बाद अपनी समग्र ID या एप्लीकेशन नंबर डालें. कैप्चा भरें और 'Get OTP' पर क्लिक करें.  इसे वेरिफाई करने के लिए अपने मोबाइल नंबर पर मिले OTP को डालें. इसके बाद स्क्रीन पर एप्लीकेशन का स्टेटस और पेमेंट स्टेटमेंट की जानकारी दिखाई देगी। 

READ ALSO  यूपी में 1,709 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होंगे चार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

2023 में हुई थी योजना की शुरूआत
बता दें कि, राज्य सरकार ने जून 2023 में लाडली बहना योजना शुरू की थी. शुरुआत में इस योजना के तहत 1,000 रुपए दिए जाते थे, लेकिन बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपए कर दिया गया था। 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button