मध्य प्रदेशराज्‍य

मिल्क पाउडर से लेकर यूरिया तक का इस्तेमाल, मंदसौर में सिंथेटिक दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

By Admin|28 Oct 2026, 10:31 PM
f X W

मंदसौर

 मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित मंदसौर जिले में अब सिंथेटिक दूध बनाने का मामला सामने आया है। बुधवार को शामगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम डूंगरखेड़ी में एक बाड़े पर छापा मारकर नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की। पुलिस के अनुसार, यहां से करीब 500 लीटर दूध तैयार करने भर की सामग्री मिली है।

मामले में दो भाइयों को आरोपित बनाया गया है।थाना प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय ने बताया कि मौके से मिल्क पाउडर के छह कट्टे, 40 लीटर की कैन में राइस आयल, वनस्पति के पांच डिब्बे, यूरिया के चार कट्टे, डिटर्जेंट, हानिकारक रसायन, मिक्सर और अन्य उपकरण मिले।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता

Related Articles

Back to top button