छत्तीसगढ़

CG : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका: 29 अक्टूबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश …

By kadwaghut|29 Oct 2026, 12:27 PM
f X W

सारंगढ़–बिलाईगढ़ । बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में तेज हवाएं चलने और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर निर्णय

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में संभावित कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका से आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न संभावित जोखिमों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जबकि परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे।

दोनों विभागों ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आदेश की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ओलंपियन और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच दम दिखा रहीं टीमें, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बढ़ा रहे खिलाड़ियों का उत्साह

Related Articles

Back to top button