छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को दिया लालच, छेड़छाड़ के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार…

By kadwaghut|29 Oct 2026, 10:55 AM
f X W

राजनांदगांव , बोरतलाव इलाके में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने का दावा करने वाले दो कथित तांत्रिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने झांसे में आए परिवार की महिला से भी अश्लील हरकत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बोरतलाव पुलिस ने बताया कि बोरतलाव इलाके के बरनाराकला में रहने वाले तन्ने खान (60) और बैगाटोला निवासी राधेलाल उइके (63) ने तंत्र मंत्र से पैसों की बारिश कराने का झांसा एक परिवार को दिया। इसके लिए 10 हजार रुपए की मांग की। प्रार्थी पक्ष को तन्ने खान के घर में बुलाया गया। जिसके बाद पीड़िता को झांसा दिया गया कि उसके शरीर में देवी का प्रवेश कराया जाएगा। इसके बाद रुपयों की बारिश होगी। इसी दौरान आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया। ​छेड़खानी करने लगा। इसके बाद परिजनों ने विरोध किया और मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए आरोपी तन्ने खान और राधेलाल उइके को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

तांत्रिकों के झांसे में आकर ठगे जा रहे लोग कथि​त तांत्रिकों द्वारा घर की समस्या खत्म करने और धन अर्जित कराने जैसी ठगी की जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में ऐसी ​ठगी के शिकार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लोगों को ऐसे आरोपियों के दावों और झांसों से बचने की समझाइश दी। इसके बाद भी इस तरह के मामलों में कमी नहीं आ रही है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा अपडेट! 164 कॉलेजों की काउंसलिंग अटकी; 15 दिसंबर तक तारीख बढ़ाने की मांग ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button