छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात! दुर्ग से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी टाइमिंग …

By kadwaghut|29 Oct 2026, 11:21 AM
f X W

रायपुर : दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और टिकट कन्फर्म नहीं होने की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन नवंबर में दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इस विशेष रेल सेवा से दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर क्षेत्र के उसलापुर और पेंड्रारोड समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों के साथ ही पर्व मनाकर वापस जाने वाले लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

1 नवंबर से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन 1, 8 और 15 नवंबर 2026 को प्रत्येक रविवार दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08752 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन 2, 9 और 16 नवंबर 2026 को प्रत्येक सोमवार हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। इस प्रकार दोनों दिशाओं में कुल छह फेरे लगाए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से त्योहारों के दौरान उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डोंगरगढ़ जनपद की सीईओ बदली, चंद्रवंशी को प्रभार...

Related Articles

Back to top button