छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस की चेकिंग में बड़ा खुलासा, पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये

By Admin|26 Oct 2026, 6:11 PM
f X W

दुर्ग.

दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम बरामद की है। रकम पिकअप के पीछे हिस्से को मोडिफाई कर बनाए गए स्पेशल चेंबर में रखी गई थी। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था।

25 अक्टूबर को रात 11 बजे डबरापारा, खुर्सीपार थाना के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया। पुलिस की सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसकी गिनती करने पर चार करोड़ रुपये हुए।

दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को पुलिस विभाग द्वारा सूचना भेजी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  देश में विशिष्ट पहचान रखती है नरसिंहपुर की उन्नत खेती: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button