छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उत्तर-पूर्व से आ रही हवा, 3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा…

By kadwaghut|25 Oct 2026, 10:26 AM
f X W

राजनांदगांव , उत्तर पूर्व से आ रही हवा से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में रात के तापमान में 3 डिग्री तक के गिरावट की संभावना जताई है।

वहीं बंगाल की खाड़ी में भी लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जिसके कुछ दिनों में साइक्लोन में बदलने की संभावना है। इससे 27 अक्टूबर से बारिश की स्थिति भी बन सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर तक कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश संभव है। सिस्टम कमजोर पड़ते ही मौसम साफ हो जाएगा।

इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन का तापमान 31 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होगी। अच्छी ठंड की स्थिति नवंबर के पहले सप्ताह से ही बनेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण

Related Articles

Back to top button