kadwaghut logo final
डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला जंतर संकुल कोकपुर के शिक्षक संजीव कुल्हारे का चयन मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान 2026 के लिए हुआ है। कुल्हारे विद्यालय में नवाचारपूर्ण व गतिविधि आधारित शिक्षण, स्मार्ट क्लास और टीएलएम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, नवोदय चयन परीक्षा तथा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे पंडित गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
अगली खबर लोड हो रही है...
