Rajnandgaon : शरद पूर्णिमा पर दो दिवसीय गुरु अवतरण दिवस महोत्सव 25 से ….
डोंगरगांव l शरद पूर्णिमा पर श्रीदिगम्बर जैन समाज डोंगरगांव के द्वारा समािधस्थ आचार्य भगवंत श्री 108 विद्यासागर जी महा मुनिराज और वर्तमान पट्टाचार्य आचार्य भगवंत श्री 108 समय सागर जी महा मुनिराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में 25 व 26 अक्टूबर को दो दिवसीय गुरु अवतरण दिवस महोत्सव होगा। आर्यिका मां श्री 105 तपोमती माता जी ससंघ के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में जिनाभिषेक, शांतिधारा, पूजन, छत्तीसि विधान, मंगल प्रवचन, गुरु-स्मृति संस्मरण प्रतियोगिता, मंगल आरती और भजन संध्या सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
श्रीदिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष सतीश जैन लल्ली ने बताया कि आचार्य भगवंत श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज, आचार्य भगवंत श्री 108 समय सागर जी महा मुनिराज का जीवन त्याग, तपस्या, संयम, साधना और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणा देता है। उनके अवतरण दिवस पर आयोजित यह महोत्सव गुरु-भक्ति, जिनवाणी के प्रति श्रद्धा और धार्मिक संस्कारों के संवर्धन का अवसर है।
26 अक्टूबर को खीर-पूड़ी वितरण और भजन संध्या: महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुबह 6:30 बजे भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन होगा। सुबह 8 बजे दोनों आचार्य भगवंतों की पूजन और माता जी का मंगल प्रवचन होगा। शरद पूर्णिमा पर सुबह 11 बजे से कीर्ति स्तंभ, डोंगरगांव में खीर-पूड़ी का वितरण किया जाएगा।




