छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

By kadwaghut|27 May 2026, 4:20 PM
f X W

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही श्री साई बस ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सीजी 10 जी 1167 नंबर की श्री साई बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थी। बेलसरी के पास बस ने तखतपुर की ओर जा रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक बृज किशोर महादेवा (40 वर्ष), निवासी ग्राम लिदरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सफलता का मंत्र: जुनून के साथ मेहनत करें, लक्ष्य जरूर होगा हासिल—राज्यपाल डेका

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins