छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सुंदरा में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर…

By kadwaghut|22 Oct 2026, 3:28 PM
f X W

राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बुधवार सुबह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने खसरों के भौतिक सत्यापन और पॉलीगन निर्माण के लिए किए जा रहे सर्वे की प्रगति देखी। साथ ही संबंधित राजस्व अधिकारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने वीबी-जी राम जी योजना के तहत संचालित कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों से भी बातचीत की। श्रमिक चंद्रकला और मनीषा ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन 300 रुपए मजदूरी मिलती है। कलेक्टर ने उनसे मजदूरी भुगतान की स्थिति और महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में भी चर्चा की।

सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की गुणवत्ता पर दिया जोर कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता देखी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। जिला पंचायत के सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में कचरे से बनेगी बायो गैस, नवा रायपुर में लगेगा नया प्लांट, हर दिन 150 टन जैविक कचरे का होगा उपयोग ...

Related Articles

Back to top button