छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जेएनवी एवं एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट का हुआ आयोजन

By kadwaghut|10 Dec 2025, 7:12 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में सभी विकासखंडों में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा के लिए द्वितीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। विनोबा टीम की मदद से विकासखंड स्तरीय केन्द्रों में जेएनवी एवं एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जेएनवी परीक्षा में कुल 800 तथा एनएमएमएसई परीक्षा में 400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जेएनवी परीक्षा में कुल 800 तथा एनएमएमएसई परीक्षा में 400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों में परीक्षा प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हुई। यह परीक्षा पूरी तरह से मुख्य परीक्षा आधारित थी, जिसमें बच्चों को ओएमआर शीट माध्यम से अपने उत्तर भरने थे। यह परीक्षा सभी विद्यार्थियों की तैयारी को गति प्रदान करेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, दो कलाकारों को प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार

Related Articles

Back to top button