छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कांग्रेस नेता ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बार संचालक को पीटा, FIR दर्ज …

By kadwaghut|01 Apr 2026, 12:45 PM
f X W

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आया है। बार संचालक को आधी रात बार फोन कॉल कर शराब की डिमांड की, बार बंद होने और शराब उपलब्ध ना होने की बात पर पीसीसी सचिव ने शराब के लिए पैसे मांगे। जब सब तरफ से ना हो गया तब कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ बार संचालक पर हमला कर दिया और डंडे से पिटाई कर दी। रात में पुलिस गाड़ी की सायरन सुनकर साथियों के साथ भाग खड़े हुए। बार संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सोमवार आधी रात अमिगोज बार संचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है, कांग्रेस नेता नाजिम खान और उसके दो साथियों ने बार बंद होने के बाद शराब नहीं देने को लेकर विवाद किया और बार संचालक के साथ जमकर मारपीट की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा, विवाद बार के पीछे गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसे शराब से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

भारतीय नगर निवासी मो. तौसिफ अमिगोज बार का संचालक है। तौसिफ ने पुलिस को बताया, रात तकरीबन 12:50 बजे टिकरापारा निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान का फोन कॉल आ रहा था। फोन उठाने पर नाजिम ने शराब की मांग की। ताैसिफ ने बताया, बार बंद हो चुका है और शराब उपलब्ध नहीं है। इस बात पर नाजिम खान ने फोन पर ही गाली-गलौज शुरू कर दी और बार में आकर तोड़फोड़ करने की धमकी दी। धमकी देने के कुछ ही देर में तौसिफ अमिगोज बार पहुंच गया, इस दौरान मो तौसिफ अपने दो साथियों सैय्यान बुखारी और सलमान खान के साथ पहले से मौजूद था।

READ ALSO  CG : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins