छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बस्ती के पास दिखा बाघ, फिर हुआ ओझल; वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी…

By kadwaghut|21 Oct 2026, 12:00 PM
f X W

राजनांदगांव , मानपुर बस्ती के करीब दिखा बाघ​ फिर ओझल हो गया है। सोमवार दोपहर शिव लोक में मोबाइल टावर के पास दो बुजुर्गों ने बाघ को विचरण करते देखा था। इसके बाद आसपास के लोगों को सतर्क किया गया।

वन विभाग की टीम बाघ की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को फिर इस हिस्से में पहुंची। लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं मिल पाया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने कहा गया है। इधर बाघ के बस्ती के करीब पहुंचने की खबर भी सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से फैली। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत की स्थिति है।

गौरतलब है कि बार-बार जंगल से लगी बस्ती के करीब बाघ की मौजूदगी देखी जा रही​ है। कई बार मवेशियों का शिकार भी कर चुका है। रात में खतरा बढ़ जाता है। विभाग बेवजह घर से नहीं निकलने की सलाह दे रहा है। उत्तर मानपुर के रेंजर पंचराम ठाकुर ने बताया कि बाघ देखे जाने की सूचना कुछ ग्रामीणों ने दी है। इसके बाद आसपास के हिस्से की निगरानी की जा रही है। हालांकि मंगलवार को बाघ की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई। बता दें कि अब तक बाघ की मौजूदगी दक्षिण मानपुर क्षेत्र में बनी हुई थी। जो वनांचल क्षेत्र है। जबकि उत्तर मानपुर का हिस्सा बसाहट वाला है।

नहीं मिले अतिरिक्त कैमरे इससे निगरानी कमजोर दो महीने से बाघ औंधी के आसपास विचरण कर रहा है। जिसका इनपुट जुटाने ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन इन कैमरों की संख्या कम है। इसके चलते मूवमेंट की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग ने उच्च कार्यालय से 10 ट्रैप कैमरों की मांग और की है। लेकिन अब तक अतिरिक्त कैमरा नहीं मिल सका है। इससे निगरानी व मूवमेंट की जानकारी जुटाने में दिक्कत हो रही है। संसाधनों की कमी के कारण मॉनिटरिंग भी प्रभावित हो रही है।

READ ALSO  CG : अवैध रेत खनन मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, JCB ऑपरेटर को 3 साल की कठोर कैद...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button