राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर में हुआ हवन, महाआरती आज…
राजनांदगांव , बर्फानी सेवाश्रम समिति मां पाताल भैरवी मंदिर में अष्टमी की शाम 6 बजे श्रीयंत्र आधारित यज्ञशाला में अष्टमी हवन संपन्न हुआ। सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि 19 को दुर्गा नवमी उत्सव मनेगा। सुबह 10 बजे कुंवारी कन्या भोज, 11 बजे महाआरती, 12 बजे दुर्गा नवमी उत्सव, 12.15 बजे माई ज्योत विसर्जन, 1 बजे श्रद्धालुओं की मनोकामना ज्योति कलशों का विसर्जन किया जाएगा। शहर अन्य मंदिरों और दुर्गा पंडालों में कल हवन को लेकर तैयारी की गई है।
मां शीतला मंदिर के पुजारी राज महाराज ने बताया 19 को हवन संपन्न होगा। वहीं पुराना बस स्टैंड मां काली मंदिर से पंडित रघु शर्मा ने बताया कि 19 की शाम 6 बजे हवन संपन्न होगा। 20 की शाम को 5 बजे ज्योति कलश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। 19 को हवन अन्य देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन होने के बाद मंदिरों जल रही ज्योति कलश विसर्जन का दौर शुरू हो जाएगा। मंदिर समितियों और दुर्गा पंडालों ने इसकी तैयारी की है। रविवार से अष्टमी हवन और कन्या भोजन का दौर शुरू हो गया है। व्रतधारियों ने रविवार को कन्या भोज कराया। दो तिथियों में अष्टमी पड़ने से दोनों दिन हवन-पूजन कराया जा रहा है।
पंडालों में अलग-अलग थीम पर गरबा की प्रस्तुति शिवनाथ वाटिका, अन्य दुर्गा पंडालों में, स्टेशन पारा रोड के दुर्गा पंडालों में, पटरी पार चिखली, शांतिनगर सहित अन्य दुर्गा पंडालों में गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चे और महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आयोजन समितियों द्वारा बेस्ट गरबा, प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। गरबा स्थल को आकर्षक रंगीन विद्युत झालरों से सजाया गया है। रोज अलग-अलग थीम जिसमें छत्तीसगढ़ी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी, मराठी वेशभूषा में महिलाएं और बच्चे गरबा कर रहे हैं।



