छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : नगर के होनहार युवक ने बॉडी बिल्डिंग में अपनी उपलब्धि से नगर और परिवार का नाम रोशन किया…

By lokesh sharma|06 Nov 2025, 4:19 PM
f X W

डोंगरगांव. नगर के होनहार युवक अभय शुक्ला ने बॉडी बिल्डिंग में अपनी शानदार उपलब्धि से नगर और परिवार का नाम रोशन किया है। 2 नवम्बर 2025 को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप 2025 के सीनियर 80 प्लस वैट कैटेगरी में अभय ने पहला स्थान प्राप्त कर मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जीता और गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए।

Advertisement
Advertisement

यह प्रतियोगिता बुद्धेश्वर मंदिर भवन, बुढ़ा तालाब में आयोजित हुई, जिसमें अभय ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह उनके लिए एक बड़ी सफलता है, और नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। अभय शुक्ला ने बताया कि उनके इस सफर में परिवार और मित्रों का लगातार समर्थन मिला है। इसके साथ ही, अभय को आगामी मिस्टर इंडिया नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी चयनित किया गया है, जो जनवरी 2026 में इंदौर में आयोजित होगी।

बॉडी बिल्डिंग में अभय की दिलचस्पी शुरू से ही थी, और उन्होंने नगर के स्थानीय जिम में नियमित प्रैक्टिस कर अपने शरीर को रूपांतरित किया। आज वे मिस्टर इंडिया के लिए नॉमिनेट हैं और अपनी इस सफलता के साथ आगे भी देशभर में अपनी जगह बनाने का लक्ष्य रखते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी पर पेंडरी में आज सत्संग और भजन…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins