छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रदेश में गरजेंगे बादल, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं …

By kadwaghut|15 Oct 2026, 11:44 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजधानी रायपुर में सुबह आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

Related Articles

Back to top button