छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

By kadwaghut|14 Jun 2026, 1:49 PM
f X W

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के आरोप में पुलिस ने पति और जेठानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। मामला कोतवाली थाना का है। भारती कश्यप का विवाह वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ जांजगीर के ग्राम जर्वे (च) के कृष्णा कश्यप के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति कृष्णा कश्यप दहेज में कम सामान लाने की बात कहकर पत्नी भारती को ताना देने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

भारती ने जब अपनी पीड़ा जेठानी कविता कश्यप को बताई तो उसने भी उसका सहयोग करने के बजाय दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान भारती ने मां को आपबीती बताई। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को भी जानकारी दी थी। परिजनों तब भारती के पति को समझाइश दी थी, इसके बाद भी भारती के साथ प्रताड़ना कम नहीं हुआ। 6 जुलाई की सुबह भारती ने अपनी मां को फोन कर मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी तथा इसके बाद जहर खाल लिया।

गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान भारती की मौत हो गई। पति और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान भारती ने मां को आपबीती बताई। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को भी जानकारी दी थी। परिजनों तब भारती के पति को समझाइश दी थी, इसके बाद भी भारती के साथ प्रताड़ना कम नहीं हुआ। 6 जुलाई की सुबह भारती ने अपनी मां को फोन कर मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी तथा इसके बाद जहर खाल लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान भारती की मौत हो गई।

READ ALSO  नामांतरण प्रक्रिया हुई आसान, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया के नाम दर्ज हुई जमीन
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button