छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ हॉकी की धमाकेदार शुरुआत, असम को 8 गोल से हराकर दर्ज की एकतरफा जीत…

By kadwaghut|12 Oct 2026, 12:25 PM
f X W

राजनांदगांव , झांसी में आयोजित 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने असम हॉकी की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ हॉकी की महासचिव शबनम अंसारी ने बताया मैच के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से संदीप कुमार, सोनू निषाद और तरुण यादव ने 2-2 गोल किए, जबकि करण साहू और विष्णु यादव ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ हॉकी की टीम में आदित्य कुमार, संदीप ठाकुर, आदित्य मेश्राम, रोहित रजक, अल्फाज खान, करण कुमार साहू, निशांत तिर्की, शादाब अहमद खान, अर्जुन यादव, अजय तांडी, सैयद समीर अली, सागर सूर्यवंशी, आश्विन कुजूर, शैलेन्द्र वर्मा और विष्णु यादव शामिल हैं। टीम के कोच रवि पारिख तथा मैनेजर दीपेश चौबे हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी का अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को केरल हॉकी से होगा।

छत्तीसगढ़ हॉकी की जीत पर छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हाकी इंडिया के सह सचिव फिरोज अंसारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पहली वारदात से महज एक किलोमीटर दूर मिला शव, बेमेतरा में फिर सनसनी ...

Related Articles

Back to top button