छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खनिज का अवैध उत्खनन: जेसीबी मशीन और माजदा जब्त …

By kadwaghut|16 Jul 2026, 10:06 AM
f X W

राजनांदगांव | जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन करने वालों पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेलकाडीह, घुमका, चारभाठा, धौराभाठा, कुहुआकुडा, तिलई, डुमरडीह कला सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम कुहुआकुडा में पूरन लाल के स्वामित्व की जेसीबी क्रमांक सीजी 08 एएम 7858 से वाहन चालक खिलेश सिन्हा तथा होरीलाल के स्वामित्व की माजदा क्रमांक सीजी 24 वी 6723 से वाहन चालक कमलेश यादव के द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान उपयोग होने वाले वाहनों को जब्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins