छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदार बने ज्ञानेश गुप्ता

By kadwaghut|12 Dec 2025, 10:59 PM
f X W

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर चर्चा जोर पकड़ चुकी है। दावेदारों की भीड़ में ज्ञानेश गुप्ता सबसे आगे निकलते हुए प्रमुख चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जिले के युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ और लोकप्रियता ने उन्हें इस दौड़ में खास बढ़त दिलाई है।

वर्तमान में वे जिला मंत्री के पद पर काम कर रहे हैं और अपनी सक्रियता के लिए लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले शहर मंत्री सहित कई दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत नेटवर्क खड़ा किया। चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा—ज्ञानेश हर चुनाव में युवाओं को संगठित कर पार्टी के लिए मैदान में मजबूती से डटे रहे।

विपक्ष के दौर में भी वे लगातार नए युवाओं को भाजपा की मुख्यधारा में जोड़ते रहे। महापौर मधुसूदन यादव के जिलाध्यक्ष कार्यकाल और युवा मोर्चा के तत्कालीन अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में भी उनका काम संगठन के भीतर विशेष रूप से सराहा गया है। इसके साथ ही वे सामाजिक स्तर पर भी जरूरतमंदों की मदद और सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है।

संगठन के कई युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज्ञानेश गुप्ता को यदि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो युवा मोर्चा में नई ऊर्जा, नई टीम और नई दिशा का संचार होगा। उनकी जमीनी पकड़, संगठनात्मक अनुभव और टीम लीडरशिप क्षमता उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बनाती है।

यह भी पढे: राइस मिलर्स की ‘मन की बात’—प्रशासनिक लापरवाही, न्यायिक देरी और उद्योग की अंतिम पुकार हाईकमान तक पहुँची

READ ALSO  कृषि, पशुपालन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button