छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने की ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना की घोषणा …

By kadwaghut|14 Aug 2026, 11:52 AM
f X W

रायपुर: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत ” इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) ” सेवा के तहत बुक किए जाने वाले ” राखी मेल ” पर डाक शुल्क में 10% की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से “Rakhi Mail” लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा। यह छूट केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी तथा एक ग्राहक अधिकतम 5 आर्टिकल एक बार में बुक कर सकेगा। बल्क/कॉर्पोरेट ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी, वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर नहीं। डाक विभाग के इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर देशभर में बहनों द्वारा अपने भाइयो को भेजने वाले राखी को वितरण के लिए तीव्र, विश्वसनीय एवं किफायती डाक सेवा उपलब्ध कराना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : डोंगरगढ़ पुलिस की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button