छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : आपदा से बचाव की तैयारी ही असली सुरक्षा, दुलदुला कॉलेज में मेरा युवा भारत का जागरूकता कार्यक्रम …

By kadwaghut|15 Oct 2026, 12:31 PM
f X W

जशपुरनगर । अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेरा युवा भारत नोडल एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हेमलाल रात्रे ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इसलिए युवाओं का जागरूक होना सबसे जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस ज्ञान को अपने गाँव-घर तक ले जाएं।

कार्यक्रम को चार सत्रों में विभाजित किया गया था। पहले सत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई, दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, तीसरे में वृक्षारोपण और अंतिम सत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ स्वर्णकार ने विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, सूखा, आकाशीय बिजली और आगजनी जैसी आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा, ष्आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही तैयारी और जागरूकता से जोखिम को 90ः तक कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेकानंद यूथ क्लब, मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेमराज सिंह ने वृक्षारोपण और आपदा के बीच के गहरे संबंध को समझाते हुए कहा कि जशपुर जैसे पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से भूस्खलन और जल संकट बढ़ रहा है। अधिक वृक्षारोपण ही प्राकृतिक आपदाओं से बचने का सबसे सस्ता और स्थायी समाधान है।

READ ALSO  राजनांदगांव : डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने 19 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी…

इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में महाविद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया।

सम्मान सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्या निशी एक्का ने सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेरा युवा भारत की टीम की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राध्यापिका दास मैम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रियंका साय एवं स्वयंसेवक शिव दयाल चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button