छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाजार से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत…

By kadwaghut|13 Oct 2026, 12:00 PM
f X W

राजनांदगांव , चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम मरारटोला के पास दो बाइक में ​भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार शाम की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मिरचे में रहने वाला सोम प्रकाश साहू अपनी बाइक से घर का सामान खरीदने चिल्हाटी बाजार गया था। जहां से शाम में वापस घर लौट रहा था, तभी मरराटोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोम प्रकाश को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

Related Articles

Back to top button