DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण

By lokesh sharma|16 Nov 2025, 10:58 PM
f X W

नालंदा परिसर और डब्ल्यू.टी.पी. का भूमिपूजन भी किया

बालोद नगर पालिका के विकास के लिए चार करोड़ देने की घोषणा की

मूलभूत विकास कार्यों हेतु दल्लीराजहरा और डौण्डीलोहारा नगरीय निकायों के लिए 3-3 करोड़, डौंडी तथा चिखलकसा नगर पंचायतों के लिए 2-2 करोड़ की घोषणा 

छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान : अरुण साव

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान : श्री अरुण साव
छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान : श्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बालोद और डौंडीलोहारा में अटल परिसरों का लोकार्पण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गुरूर, गुंडरदेही और डौंडीलोहारा विकासखंड के गांवों में नल जल योजनाओं का भी लोकार्पण किया। साव ने बालोद में नालंदा परिसर और डौंडीलोहारा में अमृत मिशन के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बालोद शहर के विकास के लिए चार करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बालोद जिला मुख्यालय में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण की भी घोषणा की। विधायक संगीता सिन्हा और अनिला भेड़िया भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बालोद में अटल परिसर तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोनईडोंगरी एवं मुड़खुसरा तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भोथीपार एवं खल्लारी में एकल ग्राम नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने डौण्डीलोहारा नगर पंचायत में अटल परिसर तथा ग्राम डूमरघुचा, बड़े जुंगेरा एवं मड़िया कट्टा में नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने अमृत मिशन 2.0 जल प्रदाय योजना और आदर्श आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालोद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

READ ALSO  CG : आठ एकड़ जमीन ने बढ़ाई भाई-बहन में दूरी, दशकों बाद रिश्तों में लौटा अपनापन ...

साव ने डौण्डीलोहारा नगर पंचायत में मूलभूत विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपए व मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने डौंडी नगर पंचायत में भी मूलभूत विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए एवं मुक्तिधाम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। साव ने चिखलाकसा नगर पंचायत में मूलभूत विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए, दल्लीराजहरा नगर पालिका में मूलभूत विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपए तथा मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने दल्लीराजहरा नगर पालिका तथा दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्षों को इन कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की मांग पर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर में विश्राम गृह निर्माण के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

उप मुख्यमंत्री साव ने बालोद और डौंडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और यहां विकास की गंगा बहाकर राज्य के नवनिर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रदेशवासियों को नए छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात देने के साथ ही राजधानी रायपुर में एम्स, न्यायधानी बिलासपुर में उच्च न्यायालय एवं रेलवे जोन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं भारतमाला परियोजना के माध्यम से राज्य के गांवों एवं शहरों में सड़कों का जाल बिछाने का अभिनव कार्य किया है।

साव ने कहा कि बालोद जिले के प्रति शुरू से उनका आत्मीय स्नेह एवं लगाव रहा है। हमारी सरकार बालोद शहर एवं पूरे जिले के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। बालोद को जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप सजाया-संवारा जाएगा। राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, बालोद जिला पंचायत की अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, बालोद नगर पालिका की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, डौण्डीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू और प्रीतम साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी सहित पार्षदगण तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

READ ALSO  आदिवासी युवती के विवाह पर अम्बिकापुर में तनाव, प्रदर्शनकारियों ने NH जाम कर थाने को घेरा
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button